logo

पलामू - सदर प्रखंड के सरजा धान क्रय केंद्र में गोदाम की उपलब्धता रहने के बावजूद भी गोदाम का ताला नहीं खुल सका है। ह

पलामू - सदर प्रखंड के सरजा धान क्रय केंद्र में गोदाम की उपलब्धता रहने के बावजूद भी गोदाम का ताला नहीं खुल सका है। हालांकि इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया कि बीडीओ, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई है, परन्तु 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभीतक कोई कारवाई नहीं हुई है। यही कारण है कि किसानों का धान आज से खुले आसमान के नीचे लिया जा रहा हैं।

क्या है मामला

उन्होंने कहा कि पता नही किन कारणो से गोदाम का चाभी नहीं दिया गया। मुझे मजबूरी में खुले आसमान के नीचे आज से धान की खरीदी शुरू करनी पड़ी हैं। आपको बताते चले कि सरजा और पोलपोल का गोदाम एक ही जगह है और पोलपोल के पुराने पैक्स अध्यक्ष द्वारा ताला बंद करने के बाद उसे खोला ही नहीं जा रहा हैं। सरजा पैक्स पर लहलहे, झाबर,पोलपोल और सरजा पंचायत के लगभग 731 किसान पंजीकृत है जिसमें मात्र 10 किसानों से 539 क्विंटल धान ही क्रय किया जा सका हैं।

0
14713 views
  
1 shares