logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलामू - मेदिनीनगर:सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गावों का दौरा कर टीकाकरण केन

पलामू - मेदिनीनगर:सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गावों का दौरा कर टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया और वहां चल रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे वृद्धजनों एवं गांव के जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरित किया। एसडीओ के साथ चैनपुर के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चमन भी थे। एसडीओ ने टीकाकरण कार्य में लगे स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण टीम के कार्यों की सराहना की। एसडीओ ने भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे लोगों को एवं ग्रामीणों को कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन करते हुए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग रखने एवं सैनिटाइजर तथा साबुन पानी से हाथों की सफाई करते रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आप सबों के जागरूकता एवं सहयोग से कोविड से निजात मिलेगी। लोग सरकार के गाइडलाइन का पालन करेंगे, तो कोविड संक्रमण के इस जंग में हम सभी एक बार फिर जीतेंगे।

12
16910 views
1 shares

Comment