logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुएं में गिरने से फौजी के मासूम बेटे की मौत


० परिवार में मातम का माहौल, गाँव में पसरा सन्नाटा

बक्सर। 
खेलते समय पांच वर्ष का एक मासूम कुएं में गिर पड़ा। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कुएं में पानी अधिक होने के कारण मदद मिलने में देर हो गई और बच्चे को बचाया नहीं जा सका। बच्चे की मौत के बाद परिवार में जहां कोहराम मच गया वहीं गांव में सन्नाटा फैल गया। 

यह घटना थाना इटाढ़ी क्षेत्रांतर्गत गांव सुक्रवलिया में सोमवार की शाम को हुई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की दलित बस्ती में एक कुआं है। रोज की तरह से सोमवार की शाम भी कुछ बच्चे कुएं के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण संतविलास राम का पौत्र कुएं में गिर पड़ा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पहले तो मोटर लगाकर पानी निकालने का प्रयास हुआ, लेकिन, पानी बहुत ज्यादा था। अंत में लोग नीचे उतरे। तबतक आधे घंटे की देर हो चुकी थी और इस दौरान पानी में दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। 

बच्चे के पिता सत्येन्द्र राम फौज में नौकरी करते हैं। उनके घर में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। लोगों ने यह भी बताया कि कुछ माह पहले इसी गांव में शादी समारोह के दौरान एक बच्चा दूसरे कुआं में गिर गया था। उसकी भी मौत हो गई थी।

283
15401 views

Comment