logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सागर में अब मौके पर ही लिया जायेगा संदिग्ध संक्रमित का नमूना, सैंम्पल कलेक्शन मोबाइल वैन तैयार

सागर। जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती सख्या को देखते हुए जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी प्रीति मैथिल नायक की पहल पर नगर निगम कमिश्नर आर पी अहिरवार एवम लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री हरिशंकर जायसवाल द्वारा कोरोना जांच के लिए चलित वाहन (मोबाइल वैन) मुहैया कराया गया है। 

कोरोना के सैंपल लेने के लिए यह चलित वाहन बहुत उपयोगी साबित होगा । इससे अब दूर-दूराज तक संदिग्ध मरीज की जानकारी मिलने पर उसे हाॅस्पिटल लाने की बजाय मौके पर ही सैंपल ले सकेंगे। सैम्पल जमा करने का कार्य बीएमसी का प्रशिक्षित स्टॉफ़ पूर्ण सुरक्षा उपकरणों के साथ सैम्पल लेगा तथा संदिग्ध मरीज को हाॅस्पिटल नहीं लाना पड़ेगा। 

चलित वाहन इस तरह से तैयार किया गया है कि सैंपल लेते वक्त मेडिकल स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित रहे। वाहन में अलग से सैंपल कलेक्शन केबिन है, जो कि कोविड सैंपल कियोस्क की तरह है। इस चलित वाहन से कंटेनमेंट क्षेत्र और दूर-दराज तक संदिग्धों के सैंपल लिए जा सकेंगे और इस तरह संक्रमण के फ़ैलने की सम्भावना भी कम होगी। 

इस चलित वाहन से बीएमसी कोविड-19 हाॅस्पिटल में राहत मिलेगी । सागर का सदर इलाका हॉट स्पॉट बन चुका है। अभी तक सागर में कुल मरीजों की संख्या 80 के पार हो चुकी है और आसपास के इलाकों से भी मरीज मिल रहे है।

268
27635 views

Comment