logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मुंबई से गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंबई के चूना भट्ठी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश में यूपी एसटीएफ की एक टीम ने महाराष्ट्र में डेरा डाल रखा था। 

आरोपी को यूपी एसटीएफ ने मुंबई पुलिस की सहायता  से धर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम कामरान अमीन है। धमकी भरा संदेश यूपी 112 के हेल्पडेस्क में जिस व्हाट्सएप नंबर से आया था, वह महाराष्ट्र का है। आरोपी ने भेजे गए मैसेज में सीएम योगी को संप्रदाय विशेष का दुश्मन भी बताया था। 

एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि, ‘आरोपी को 24 मई तक ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यूपी एसटीएफ की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। इस साजिश में किसी संगठन का हाथ है अथवा नहीं , इस बारे में आरोपी से उससे पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा।’
]
 सीएम को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद आरोपी की तलाश में  पुलिस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच,  सर्विलांस समेत कई टीमें जुटीं थीं।  इस मामले में गोमतीनगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला की तहरीर पर एफआइआर दर्ज हुई थी।


पांचवीं क्लास तक पढ़ा है आरोपी
मुंबई के स्वदेशी मिल कंपाउंड न्यू महाडा कॉलोनी निवासी कामरान अमीन (25) मांडवी मुंबई में रहता था, लेकिन वहां की बिल्डिंग में मरम्मत का काम चल रहा था। इसलिए वह दूसरी जगह शिफ्ट हो गया था। आरोपी ने केवल पांचवीं क्लास तक पढ़ाई की। पांचवीं में फेल हो जाने के बाद वह फिर कभी स्कूल नहीं गया। वह झावेरी बाजार में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
 सन् 2017 में आरोपी का स्पाइनल टीवी का ऑपरेशन हुआ था, उसके बाद से कोई काम नहीं कर रहा है। आरोपी कामरान के पिता टैक्सी चलाते थे। उनकी दो माह पूर्व ही मृत्यु हो गई। उसका एक भाई है। बड़ा भाई मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। आरोपी का यूपी में कोई संपर्क नहीं मिला है।

241
40861 views

Comment