logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीनियर और वेटेरन सिंगर के लिए संगम कला ग्रुप का Digital Audition ‘संगीत दीवाने’

नई दिल्ली। संगीत में रुचि रखने वाले कई नौकरी पेशा व व्यापारी संगीत में आगे बढ़ना चाहते हैं, परन्तु समय न मिल पाने अथवा उम्र अधिक हो जाने आदि के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाते हैं। ऐसी प्रतिभाओं को पटल पर लाने के लिए संगम कला ग्रुप ने ‘संगीत दीवाने’ नाम से Online Audition  की पहल की है, जिसमें 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपनी संगीत द्वारा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकेंगे।\

संगम कला केंद्र के जनसंपर्क प्रमुख रुद्राक्ष सेठ कुलश्रेष्ठ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि, ‘लाॅककडाउन के चलते संगम कला ग्रुप की ओर से एक नई पहल ‘संगीत दीवाने’ की शुरुआत की गई है। यह पूर्ण रूप से डिजिटल हैं । इसमें 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अपना Online Audition दे सकते हैं।’

उन्होंने बताया कि, ‘Online Audition  के लिए सुरतरंग फेसबुक पेज पर जाकर अपना वीडियो के साथ अपने बारे में अपलोड करके व ई-मेल के माध्यम से अपना Audition दे सकते हैं। इस Audition को दो वर्ग रखा गया हैं-सीनियर सिंगर, जिनकी उम्र 30 से 55 वर्ष हो व वेटेरन सिंगर, जिनकी उम्र 55 से अधिक वर्ष हो। इस Audition में शामिल होने की अन्तिम तिथि 31 मई 2020 ह हैं ।

 संगम कला ग्रुप के जनसंपर्क प्रमुख व कारपोरेट संचार रूद्राक्ष सेठ कुलश्रेष्ठ ने बताया कि संगम कला ग्रुप सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक हैं इस संस्था की नींव संगम कला ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएसके सूद  द्वारा रखी गई ।  विश्व में जाने माने संगीतकारों को आगे बढ़ाने में संगम कला ग्रुप का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं।

251
15054 views

Comment