logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश के एकमात्र कोरोनामुक्त राज्य सिक्किम में भी कोविड-19 का प्रवेश

गंगटोक। देश के एकमात्र कोरोना मुक्त राज्य सिक्किम में शनिवार को कोविड-19 का पहला मामला आया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ‘राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित मिला व्यक्ति 25 वर्षीय छात्र है और हाल में दिल्ली से लौटा था।’

 स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक सह सचिव पेम्पा शेरिंग भूटिया ने पत्रकारों को बताया कि, ‘छात्र के नमूने को जांच के लिए सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेजा गया था। रिपोर्ट आने पर उसके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’

 उन्होंने बताया कि, ‘छात्र दक्षिण सिक्किम के रबांग्ला का रहने वाला है और उसका सर थूतोब नामग्याल स्मारक हाॅस्पिटल में उपचार चल रहा है।’भूटिया ने बताया कि, ‘छात्र दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।’

गौरतलब है कि इससे पूर्व सिक्किम देश का एकमात्र ऐसा राज्य था, जहां कोरोना वायरस का अभी तक कोई मामला नहीं पाया गया था।

275
16782 views

Comment