logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लाल बत्ती चौक पर किया गया दीपोत्सव का आयोजन पानीपत। गीता महोत्सव के अंतिम दिन स्थानीय लाल बत्ती चौक पर मंगलवार देर

लाल बत्ती चौक पर किया गया दीपोत्सव का आयोजन

पानीपत। गीता महोत्सव के अंतिम दिन स्थानीय लाल बत्ती चौक पर मंगलवार देर सांय दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और डीसी सुशील सारवान सहित नगराधीश रविन्द्र मलिक व विभिन्न समाजसेवियों ने भाग लिया। इसी कड़ी में गांव सींक स्थित तिरखु तीर्थ पर भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मन्दिर की समिति के साथ-साथ बीडीपीओ इसराना व उनके कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां पर दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।  
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि श्रीमदभागवत गीता जीवन जीने की सम्पूर्ण कला सिखाती है। गीता पूरे जिला में ही नही अपितु पूरे प्रदेश के साथ-साथ देश व विदेश में भी भारतीय संस्कृति का आगाज करती है। आज के समय में अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर गीता का पूरा प्रचार-प्रसार हो रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि गीता महोत्सव में गीता के ज्ञान को आत्मसात करना चाहिए। यह स्वयं के व्यक्तित्व को निखारने के लिए बहुत बड़ी विधि बताती है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है। उन्होंने गीता महोत्सव के कार्यक्रम को सम्पूर्ण करने में सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया।
डीसी सुशील सारवान ने कहा कि गीता का संदेश जीवन में अपनाने से जीवन सुखमय होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ-साथ जीओ गीता परिवार स्वामी ज्ञानानन्द महाराज की अगुवाई में गीता को अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर लेकर जा रहा है। गीता हमारी संस्कृति, परम्परा और सभ्यता की सूचक है। इस मौके पर जीओ गीता परिवार से अनिल मदान, राजकुमार झाम्ब, कृष्ण नारंग, गौरव लिख्खा इत्यादि भी उपस्थित रहे।

150
22484 views
4 shares

Comment