logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीमद् भागवत कथाहिंडोरिया --   हिंडोरिया नगर केवार्ड क्रमांक 3 में स्थित श्री सिद्ध बाबा महाराज की मडिया मे

 हिंडोरिया नगर के वार्ड क्रमांक 3 में  सिद्ध बाबा की मढिया में  श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन

हिंडोरिया।  हिंडोरिया नगर केवार्ड क्रमांक 3 में स्थित श्री सिद्ध बाबा महाराज की मडिया में  महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवे दिन की कथा में कथा व्यास पंडित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज ने बताया कि किस प्रकार से भगवान ब्रज मंडल में रहकर ब्रज वासियों के लिए आनंद प्रदान कर रहे हैं।

श्री धाम वृंदावन की महिमा के महत्व को बताते हुए वृंदावन के कण - कण में श्री राधा रानी का वास होता है।  सुखदेव जी राजा परीक्षित को सावधान करते हुए कहते हैं कि हे राजन भगवान के विवाह की कथा को ध्यान  पूर्वक सुनना रुकमणी जी द्वारिकाधीश के लिए मन कर्म वचन से अंगीकार कर चुकी थी लेकिन रुकमणी के भाई रुकमी अपनी बहन का विवाह शिशुपाल  के साथ तय कर दिया था।

जैसे हीभगवान श्री कृष्ण जी को जानकारी लगी प्रभु कुंदनपुर पहुंचे और रुक्मणी जी का हरण कर द्वारकापुरी लेकर आए द्वारकापुरी में भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी का विवाह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही रुक्मणी द्वारकाधीश का विवाह संपन्न हुआ महिलाओं द्वारा विवाह गीत गाये  लोग प्रसन्न होकर नृत्य करने लगे सभी श्रोताओं ने बढ़ - चढ़ कर भगवान श्री कृष्ण का विवाह मनाया महिलाओं ने श्री कृष्ण रुकमणी जी के पैर पखारे और विवाह का आनंद लिया।

105
15060 views

Comment