logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में मानगो भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता समिति ने ज़रूरतमंदों को किया राशन सामग्री का वितरण

जमशेदपुर। भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता समिति, मानगो द्वारा शुक्रवार को काली पूजा मैदान, रिपीट काॅलोनी में 51 ज़रूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर चावल, दाल, आलू, सरसों तेल, नमक आदि खाद्य पदार्थों के रूप में लगभग एक सप्ताह भर के लिए राशन सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर समिति के जमशेदपुर महानगर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह विजय तिवारी, रवीन्द्र सिंह, विनोद राय, संध्या नंदी, रेणु सिन्हा, सुनील सिंह, दिलीप सिंह, अनिमेष सिन्हा, सुशील पांडेय, राकेश प्रसाद, फनीष चौधरी आदि भाजपा नेता सक्रिय रूप से उपस्थित थे।

 ज्ञातव्य है कि भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता समिति लाॅकडाउन शुरू होने की अवधि से आज तक लगातार विभिन्न इलाकों में जा-जाकर गरीबों एवं जरूरतमंदों को आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण कर रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाता है तथा जरूरतमंदों को भी कोरोनावायरस से बचाव के लिए लाॅकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है।

315
23580 views

Comment