logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज वट सावित्री अमावस्या का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 

वट सावित्री अमावस्या के मौके पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर वट वृक्ष की पूजा तथा उसकी परिक्रमा करती हैं। इस बार लाॅकडाउन की वजह से अधिकांश महिलाओं ने वट वृक्ष की टहनी लेकर घरों पर ही पूजा अर्चना की। इसके बावजूद कई स्थानों पर महिलाओं ने घर के नजदीक स्थित वट वृक्ष पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पूजा अर्चना की। कहा जाता है कि, ‘सावित्री ने अमावस्या के दिन वट वृक्ष के नीचे यमराज को प्रसन्न कर अपने पति सत्यवान को काल के क्रूर हाथों से वापस लौटा लिया था।’ सुहागिन औरतें भी वट सावित्री अमावस्या के दिन वृत रखकर वटवृक्ष की पूजा करती हैं।

वट सावित्री अमावस्या के दिन शनि जयंती भी होती है। इसलिए आज सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना भी पूरी श्रद्धा के साथ की गई। 

270
14856 views

Comment