logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरीदकोट:(विपन मितल)-गुरुपर्व प

फरीदकोट। गुरुपर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की मांग पर कृषि कानून वापस लेने के बाद से उत्साहित भाजपा ने फरीदकोट और कोटकपूरा में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी वर्करों के साथ बैठक की।

 लंबे अर्से बाद पार्टी वर्करों की एकजुटता देख पार्टी के वरिष्ठ नेता गदगद हो गए हैं। बैठक का आयोजन पार्टी प्रदेश इकाई के आदेश के तहत जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा की देखरेख में हुआ।लंबे अर्से बाद कोटकपूरा में भाजपा वर्करों की बड़ी संख्या दिखी है। 

फरीदकोट और कोटकपूरा दोनों वर्करों की बैठकों में मुख्य मेहमान पंजाब महासचिव दयाल सिंह सोढ़ी रहे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोढ़ी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि पंजाब के भले के लिए कार्य कर सकती है। 

भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने जो कहा वह काम पूरा करके भी दिखाया। भाजपा जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा ने पार्टी की नीतियों व केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यो से अवगत करवाते हुए वर्करों से अपील की वह केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाए ताकि भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके। सचिव भाजपा पंजाब सुनीता गर्ग ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है, ऐसे में पंजाब का भला भाजपा ही कर सकती है।सोढ़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के आदेश के अनुसार पार्टी ने पंजाब सचिवों द्वारा पूरे पंजाब को चार हिस्सों में बांट कर •िाले अनुसार मीटिग कर रहे हा और पार्टी वर्करों को आने वाली 2022 चुनाव के लिए लामबंद कर रहे है। शनिवार को मैंने फरीदकोट के तीनों ही मंडलों के मंडल प्रधानों और वर्करों के साथ बैठक की है और उन में विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए उत्साहित किया है।मंडल प्रधान राजन नारंग ने कहा कि पंजाब के लोग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से बहुत खुश हैं। उन्होने कोटकपूरा के समूह भाजपा वर्करों का इस मीटिग में बहुत •ा्यादा संख्या में पहुँचने पर धन्यवाद किया। उन्होंने आगे बताया कि आज इस मीटिग में कुछ नई नियुक्तियाँ भी की गई हैं ।इस समय स्टेट कार्यकारी सदस्य जयपाल गर्ग, प्रदीप शर्मा, हरबंस लाल शर्मा, हिमाशू भरतिया मंडल सचिव कोटकपूरा पूर्व •िाला महामंत्री कमल गर्ग, राकेश गर्ग सचिव व्यापार सैल्ल पंजाब, भाजपा युवा मोर्चा •िाला प्रधान गौरव ककड,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष मित्तल, राजविन्दर सिंह भलूरिया •ाोनल प्रभारी ओबीसी मोर्चा, सतदीप गोयल •िाला प्रधान एमएसएमई विग के अलावा और भी वर्कर उपस्थित थे।


1
14740 views
3 shares

Comment