logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हापुड़ में युवक पर जानलेवा हमला, मेरठ में जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

हापुड़/सिंभावली। हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घायल युवक दीपांशु उर्फ पाशु की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने युवक की पहचान हिंदू होने के आधार पर की और सुनियोजित तरीके से हमला किया।

परिजनों के अनुसार दीपांशु अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।

पीड़ित के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में फेजान, अरमान सहित अन्य युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

5
1402 views

Comment