logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़वानी : आशाग्राम ट्रस्ट में 148 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

बड़वानी : आशाग्राम ट्रस्ट में एलएनसीटी एवं सेवाकुंज हॉस्पिटल इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया गया जिसमें 148 मरीजों ने अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया। आशा चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस शिविर में 35 मरीजों को इंदौर में उपचार के दौरान निशुल्क एमआरआई, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी तथा आवश्यक सर्जरी की सुविधा प्रदान की गई।

चिह्नित मरीजों को इंदौर आने-जाने के लिए परिवहन, चिकित्सालय में भर्ती के दौरान भोजन आदि की भी निशुल्क सुविधा दी जाएगी। कलेक्टर एवं ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में दूर-दराज के लोगों ने लाभ उठाकर निशुल्क सर्जरी सुविधा के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया कि उनका उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं को सुगम बनाकर जन-जन को लाभान्वित करना है। इस अवसर पर एलएनसीटी के प्रशासक श्री मृदुल मुद्गल, डॉ केपी सिंह, श्री के एस मकवाना, श्री मनीष पाटीदार, श्री सचिन दुबे एवं इंदौर से आए चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहे।

0
0 views

Comment