आंगनबाड़ी, बाल वाटिका एवं पोषण वाटिका का उद्घाटन
लखीमपुर,खीरी। विकासखंड धौरहरा की ग्राम पंचायत अदलीशपुर में विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने आंगनबाड़ी केंद्र, बाल वाटिका एवं पोषण वाटिका का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर पोषण के लिए ऐसे केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विकासखंड स्तर पर संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी प्रशंसा की।
ग्रामीणों ने भी खंड विकास अधिकारी संदीप तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में समस्याएं कम हुई हैं और विकास कार्यों में तेजी आई है। ग्रामीणों का कहना था कि अच्छी सोच और बेहतर कार्यशैली के साथ क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिल रही है।
खंड विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी केंद्र, बाल वाटिका एवं पोषण वाटिका के माध्यम से बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जनहित की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ लागू किया जाएगा।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी संदीप तिवारी सहित विकास विभाग के कर्मचारी ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।