logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नीले ड्रम में छिपा रखा था 16 लाख से ज्यादा का गांजा: पुलिस ने छापा मारकर किया जब्त, आरोपी भी चढ़ा हत्थे

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने केशरपाल आवासपारा गांव में दबिश देकर प्लास्टिक के नीले ड्रम से 33.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख 62 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। यह पूरा मामला भनपुरी थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केशरपाल आवासपारा गांव में एक घर के अंदर भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी और जांच के दौरान एक कमरे में प्लास्टिक के नीले ड्रम के भीतर छिपाकर रखा गया 33.25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 16 लाख 62 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

पुलिस ने इस मामले में केशरपाल निवासी किशोर बघेल (60) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बस्तर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

6
441 views

Comment