logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद

हुसैनगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद

हुसैनगंज/फतेहपुर। थाना हुसैनगंज पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार (बांका) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम मकनपुर निवासी पीड़ित द्वारा 1 जून 2026 को मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में मुकदमा संख्या 116/2026 धारा 115(2), 118(1), 333, 352, 351(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 109 बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त साफिर पुत्र इस्माइल निवासी ग्राम मकनपुर थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध चापड़ (बांका) भी बरामद किया गया।
गिरफ्तारी 7 जून 2026 को शाम करीब 8 बजे ग्राम फरीदपुर भट्टा के पास से की गई। आरोपी की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्री बुद्धसेन सिंह एवं कांस्टेबल ब्रजेश कुमार शामिल रहे।

4
155 views

Comment