logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरारी पुलिस ने देसी कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार किए

कटिहार : बरारी पुलिस ने ग्राम जन्मघुट्टी स्थित एक नाश्ते की दुकान में बीती रात छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति दुकान में अवैध हथियार लेकर सो रहे हैं।

सूचना का सत्यापन कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. हाशिम अंसारी (36 वर्ष) और हाकीम अंसारी (24 वर्ष) को पकड़ लिया, जो भागने का प्रयास कर रहे थे। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। दोनों अपराधी जन्मघुट्टी (थाना बरारी) के निवासी हैं। कटिहार पुलिस अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए सक्रिय है।

2
25 views

Comment