उत्तर प्रदेश में नन्दगोपाल गुप्ता से यूपीडा की जिम्मेदारी हटाई गई
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाइप्रोफाइल मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता 'नंदी' को बड़ा झटका दिया है। उनके पास से उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की जिम्मेदारी हटा ली गई है।
अब यूपीडा का कार्यभार अवस्थापना विभाग को सौंपा गया है, जो सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधीन कार्य करता है। इस बदलाव से प्रदेश में औद्योगिक विकास प्राधिकरण के संचालन में मुख्यमंत्री का नियंत्रण और भी सुदृढ़ होगा।