नवादा–पावापुरी रेल परियोजना के लिए भूमि सीमांकन शुरू
नवादा: नवादा–पावापुरी प्रस्तावित रेलवे लाइन परियोजना के तहत रविवार को भूमि सीमांकन कार्य प्रारंभ किया गया। इस कार्य में अंचल अधिकारी नवादा सदर, अंचल अमीन एवं राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया और संबंधित क्षेत्रों की भूमि का सीमांकन किया।
अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं के अंतर्गत यह भूमि सीमांकन किया जा रहा है। इस कदम से परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।