बिहार: खान सर की कोचिंग को नोटिस, मानकों का पालन न करने पर कार्रवाई
बिहार: खान सर की कोचिंग पर पुलिस ने नोटिस जारी किया है क्योंकि कोचिंग ऐक्ट के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि सात दिन के भीतर आवश्यक मानकों को पूरा नहीं किया गया तो कोचिंग को सील कर दिया जाएगा।
खान GS रिसर्च के बाहर बिहार पुलिस के जवानों को टेप लेकर मापदंडों की जांच करते हुए भी देखा गया है। इस मामले में लोगों का मानना है कि दोनों शिक्षकों को आपस में बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए ताकि बच्चों के भविष्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।