विप्र फाउंडेशन जिला कार्यकारिणी, जोधपुर की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
जोधपुर, 7 जून 2026। अजय कुमार जोशी। विप्र फाउंडेशन जिला कार्यकारिणी, जोधपुर की बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश कल्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के नव-नियुक्त सदस्यों का परिचय, संगठन की आगामी गतिविधियों एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने हेतु अपने विचार प्रस्तुत किए तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की।
बैठक में मुकुल अंगिरस (संरक्षक), विशाल पुरोहित (महासचिव), हंसमुख दाधीच (प्रवक्ता), हेमंत भारद्वाज (उपाध्यक्ष), राजकुमार पुरोहित (उपाध्यक्ष), दिनेश वैष्णव (कोषाध्यक्ष), मनोज शर्मा (सह-कोषाध्यक्ष), दीनदयाल पुरोहित (कार्यकारिणी सदस्य), नवल दिवाकर (कार्यकारिणी सदस्य) एवं राजेश व्यास (कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से 12 जुलाई 2026 को सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त 22 जुलाई 2026 को यज्ञोपवीत संस्कार समारोह (संस्कारोदय अभियान) के आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा कर आवश्यक तैयारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
संगठन के सामाजिक सरोकारों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण आगामी बैठक में किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के विस्तार, समाज हित के कार्यों तथा आगामी आयोजनों की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सभी ने एकजुट होकर विप्र समाज के उत्थान एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अंत में जिला अध्यक्ष दिनेश कल्ला ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, सक्रियता एवं समर्पण को उसकी सबसे बड़ी शक्ति बताया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई तथा आगामी बैठक का एजेंडा भी निर्धारित किया गया।
हंसमुख दाधीच
प्रवक्ता, विप्र फाउंडेशन
जोधपुर जिला