बानसूर पुलिस ने अवैध हथियार और शराब तस्करी में तीन युवकों को गिरफ्तार किया
बानसूर : जिले में अवैध हथियारों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बानसूर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 142 पव्वे अवैध देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई 4 जून की मध्यरात्रि को पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान, वृत्ताधिकारी बानसूर मेघा गोयल (आरपीएस) और थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके संबंध किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से हैं या नहीं। थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।