सास के प्यार में पागल हुआ दामाद, पत्नी को छोड़ कोर्ट में रचाई शादी।
कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी ही सास से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक की शादी करीब एक वर्ष पहले अकबरपुर कस्बे के एक मोहल्ले की युवती से हुई थी।
जानकारी के अनुसार, शादी के कुछ महीनों बाद युवक और उसकी सास के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। शुरुआत में पत्नी को इस संबंध की भनक नहीं लगी, लेकिन एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद पत्नी ने पति और अपनी मां दोनों का विरोध किया तथा उनसे संबंध तोड़ लिए।
बताया जाता है कि विरोध और पारिवारिक विवाद के बावजूद युवक और उसकी सास का रिश्ता जारी रहा। आखिरकार दोनों ने दो दिन पहले न्यायालय में विवाह कर लिया। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है और लोग इस अनोखे रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हालांकि, मामले में संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय स्तर पर इस विवाह को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।