logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहरसा में पूर्वी अनुमंडल की डाक सेवाओं की समीक्षा बैठक

सहरसा: सहरसा प्रधान डाकघर के सभागार में पूर्वी अनुमंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डाक अधीक्षक श्री मनोज कुमार ने की। समीक्षा कार्यवाही का संचालन डाक निरीक्षक श्री राजू झा द्वारा किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की प्राप्ति, कार्यकुशलता में वृद्धि तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डाक एवं वित्तीय सेवाओं की बेहतर पहुंच पर चर्चा हुई।

डाक अधीक्षक श्री मनोज कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं, बचत बैंक सेवाओं, डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और अन्य सेवाओं के प्रति जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डाक विभाग केवल पत्र और पार्सल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन और डिजिटल सेवाओं का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।
बैठक में चौसा, उदाकिशुनगंज, ग्वालपाड़ा, सौर बाजार, सोनवर्षा राज, मठाही एवं पुरैनी के शाखा डाकपाल एवं सहायक शाखा डाकपाल उपस्थित थे। सभी ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और सेवा विस्तार के सुझाव दिए। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीण जनता तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया।

21
1089 views

Comment