logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव रिसालिया खेड़ा में एक 17 वर्षीय लड़के का शव ....

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव रिसालिया खेड़ा में एक 17 वर्षीय लड़के का शव गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर खेत में बनी पानी की डिग्गी से बरामद हुआ। नाबालिग 6 जून से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन और ग्रामीण जुटे हुए थे। शव मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है। पूरी रात परिजन और ग्रामीण गुरदीप की खोजबीन करते रहे। अगले दिन यानी रविवार सुबह ग्रामीणों को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर एक खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास उसकी बाइक और चप्पलें मिलीं। इससे आशंका जताई गई कि गुरदीप संभवतः डिग्गी में गिर गया होगा। गुरदीप अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था।

24
752 views

Comment