BJP से नाराजगी के बीच शाह-नड्डा से मिले कैप्टनः पार्टी में सुनवाई न होने की बात कही.....
BJP से नाराजगी के बीच शाह-नड्डा से मिले कैप्टनः पार्टी में सुनवाई न होने की बात कही, कांग्रेस में वापसी की अटकलें लग रहीं थी।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात है। इसके साथ वह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मिले। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पार्टी में सुनवाई न होने की बात कही। मुलाकात को लेकर कैप्टन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई और पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।कैप्टन अमरिंदर पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को बीजेपी का नया प्रधान बनाने से नाराज हैं। इसके साथ उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें भी शुरू हो गईं थीं। दरअसल, हाल ही में हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के उनके टच में होने की बात कही थी।