किताबो से आगे की तालीम
शिक्षा का मतलब केवल किताबें पढ़ना, परीक्षा पास करना और डिग्री हासिल करना नहीं है। असली तालीम वह है जो इंसान को समझदार, जिम्मेदार और बेहतर नागरिक बनाती है। आज के दौर में यह सवाल पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है कि क्या हमारी शिक्षा केवल किताबों तक सीमित रह गई है?
किताबें ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत हैं, लेकिन जीवन की हर सीख किताबों में नहीं मिलती। ईमानदारी, अनुशासन, सहनशीलता, दूसरों का सम्मान और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे मूल्य अनुभव और व्यवहार से सीखने पड़ते हैं। यही वे गुण हैं जो किसी व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करते हैं।