हिसुआ-नवादा मार्ग पर बालू लदा ट्रक पलटा
हिसुआ-नवादा मार्ग : मटुक बीघा स्थित सिराज नगर मार्केट के पास बालू लदा ट्रक पलट जाने की घटना हुई। इस दुर्घटना में वाहन मालिक को भारी आर्थिक क्षति हुई है।
दुर्घटना के बावजूद ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित हैं। ईश्वर की कृपा से उनकी जान बच गई है। क्षेत्रवासियों ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और ड्राइवर तथा खलासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।