लखनऊ: ऑटो में महिला से अभद्रता करने वाला आरोपी कुकरैल बंधे के पास पुलिस द्वारा गिरफ्तार।
Ashutosh Verma (Digital Reporter)
UpNotifications
लखनऊ: पुलिस ने कुकरैल बंधे के पास महिला के साथ ऑटो में अभद्रता करने और उसे बाहर धकेलने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी और बीती रात एक विशेष कार्रवाई के दौरान उसे पकड़ लिया गया।
मामले में अग्रिम कानूनी जांच जारी है और पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।