logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज झांसी दौरे पर, संगठनात्मक बैठकों में होंगे शामिल

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी आज झांसी दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है तथा संगठन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी। भाजपा संगठन के अनुसार पंकज चौधरी का यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

16
354 views

Comment