logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कठौतिया में बेसहारा गौवंश के लिए शेड निर्माण और संरक्षण प्रयास

कठौतिया : ग्राम कठौतिया में बेसहारा और आश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए गौ सेवा समिति द्वारा जनभागीदारी से छावनी (शेड) निर्माण का कार्य चल रहा है। भीषण गर्मी और आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। समिति के सदस्य बलराम चंद्राकर, रोशन चंद्राकर, दुर्गाप्रसाद साहू, राकेश मिश्रा, हिरेश पटेल, खडानन राम, लिकश पटेल, खिलु पटेल, नीतीश पटेल, रामफल पटेल, दीपक यादव और लोकनाथ चंद्रकार इस अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। पंचायत द्वारा जमीन आवंटित की गई है और ग्रामीण स्वयं चारा जुटा रहे हैं।

ग्राम जंगलपुर के गौसेवकों और युवाओं ने भी कठौतिया पहुंचकर श्रमदान किया है। युवा रासायनिक खाद का उपयोग बंद कर जैविक खाद और कीटनाशक तैयार कर रहे हैं। गुजरात के गोपाल भाई सुतारिया से प्राप्त विशेष गौ कृपा अमृत जीवाणु के माध्यम से जैविक खाद की गुणवत्ता बढ़ाई जा रही है। समिति ने गौशाला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापारिक व सामाजिक मॉडल भी अपनाया है। हालांकि, पक्के भंडारण भवन के अभाव और पशु चिकित्सक की नियमित उपस्थिति न होने से चुनौतियां बनी हुई हैं।

18
1713 views

Comment