logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीडीएस से राशन सामग्री लेने वाले हितग्राही अपने फोन से कर सकते हैं ई- केवायसी

➡️ पीडीएस से राशन सामग्री लेने वाले हितग्राही अपने फोन से कर सकते हैं ई-केवायसी

पीडीएस से राशन सामग्री लेने वाले हितग्राही को ई-केवाईसी कराने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने एंड्रॉयड फोन पर मेरा ई-केवायसी एप को डाउनलोड कर अपने फेस वेरिफिकेशन के माध्यम से ई-केवायसी कर सकता है। वृद्ध हितग्राही एवं बच्चों की ई-केवायसी भी इस एप से कर सकते हैं। परिवार के किसी एक सदस्य के मोबाइल से ही सभी सदस्यों की ई-केवाईसी की जा सकती है। साथ ही मध्यप्रदेश से बाहर गये हितग्राही किसी भी प्रदेश में इस एप पर अपना ई-केवायसी कर सकते हैं। हितग्राही घर बैठे अपनी ई-केवाईसी करा सकते है और बिना किसी समस्या के राशन प्राप्त कर रहे हैं। हितग्राही जिन्होंने अब तक अपनी ई-केवायसी नहीं कराई है, वे घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर ही अपना ई-केवायसी कर लें, जिससे आगामी माहों में आपको बिना किसी बाधा के राशन प्राप्त हो सके।

मेरा ई-केवायसी है- एकदम आसान अपने मोबाईल फोन पर प्लेस्टोर से मेरा ई-केवायसी एप को https://tinyurl.com/294xckzm लिंक से डाउनलोड करें। इसके पश्चात https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.facerd से फेस आरडी डाउनलोड करें। अब एप पर दाहिनी ओर ऊपर तीन छोटे बिन्दु दिखाई देंगे उस पर क्लिक करके हितग्राही अपनी सुविधा अनुसार भाषा का चयन करें। इसके पश्चात राज्य चयन के विकल्प में मध्यप्रदेश को चुने। राज्य का चयन करने के उपरांत एप पर लोकेशन वेरीफाई विकल्प पर क्लिक करें। इसके पश्चात जिस हितग्राही का ई-केवाईसी करना है, उसका आधार कार्ड देखकर सही आधार नम्बर मोबाइल एप में दिए गए स्थान पर दर्ज करें। इसके पश्चात ओटीपी जनरेट करने के विकल्प पर क्लिक करें। हितग्राही के आधार नम्बर से लिंक मोबाईल फोन पर एक 6 अंको का ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे एप पर दर्ज करें। ओटीपी दर्ज करने के पश्चात उसके नीचे दिखाया गया केप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद जमा करें विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद लाभार्थी का नाम, आधार नम्बर के अंतिम 04 अंक आदि विवरण मोबाईल स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसके नीचे फेस ई-केवायसी विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर हितग्राही की केवाईसी करने संबंधी सहमति की घोषणा दिखाई देगी, जिसमें ‘स्वीकृत विकल्प पर क्लिक करना होगा इसके बाद मोबाईल फोन का फ्रंट कैमरा (सैल्फी मोड) चालू होगा।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#Betul

31
785 views

Comment