logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली में गनियारी न्यू पीजी कॉलेज के लिए आरक्षित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है

रिपोर्टर राम कुमार गुप्ता #AIMAMEDIA #NEWS #Singrauli Madhya Pradesh
दिनांक 07/06/2026



एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कई अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया ताकि कॉलेज के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।



स्थान: गनियारी (नवीन पीजी कॉलेज परिसर), सिंगरौली



अवैध निर्माण: शासकीय भूमि पर लगभग 25 के करीब अवैध मकान व कच्चे-पक्के निर्माण किए गए थे



प्रशासनिक अमला: कार्रवाई का नेतृत्व राजस्व विभाग और नगर निगम द्वारा किया गया, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार सविता यादव, पटवारी और पुलिस की टीमें शामिल थीं।



नोटिस और कार्रवाई: अतिक्रमणकारियों को पहले ही पर्याप्त नोटिस देकर कब्जा खाली करने की चेतावनी दी गई थी।



बार-बार समय दिए जाने के बावजूद कब्जा न हटाने पर प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से इन्हें ढहा दिया।

4
640 views

Comment