logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

13 खनन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज पाकुड़ जिले में पत्थर खनन पट्टों से संबंधित पर्यावरणीय स्वीकृतियों के प्रकरणों की जांच के क्रम में दस्ता

13 खनन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ जिले में पत्थर खनन पट्टों से संबंधित पर्यावरणीय स्वीकृतियों के प्रकरणों की जांच के क्रम में दस्तावेजों में पाई गई कथित विसंगतियों के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा 13 खनन कारोबारियों के विरुद्ध नगर थाना, पाकुड़ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित मामले में विधिसम्मत जांच एवं कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जांच के दौरान मूल अभिलेखों, परिवेश पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों तथा अन्य संबंधित रिकॉर्ड का परीक्षण किया जाएगा।

जिला प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेही एवं विधि के शासन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जांच के उपरांत प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Office of Chief Minister, Jharkhand
#Mining #RuleOfLaw
IPRD Jharkhand

0
35 views

Comment