logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद कांठ रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार शोरूम कर्मचारी की मौत।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर शनिवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार शोरूम कर्मचारी राजेंद्र शर्मा (58) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र शर्मा कोतवाली क्षेत्र के रेती स्ट्रीट मोहल्ले के निवासी थे। शनिवार रात वह बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी कार मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

6
472 views

Comment