logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विजयनगर : नारकोटिक अवेयरनेस प्रोग्राम में नशा मुक्ति अभियान

विजयनगर : 5 जून 2026 को नारकोटिक अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत बेस्ट सॉल्यूशन कोचिंग क्लासेस, सयाजी स्क्वायर के पास आयोजित नशा मुक्ति जागरूक अभियान में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली और नशे के दुष्प्रभाव तथा इससे बचने के उपायों को समझा।

जयेश कटारिया, नारकोटिक थाना संयोजक के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रियांशु चौकसे उपसंयोजक और उप नारकोटिक थाना संयोजक तनीषा पारेता ने बच्चों को प्रेरित किया। यह आयोजन नारकोटिक हेडक्वार्टर पलासिया के निर्देशन और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

20
1388 views

Comment