logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

औरैया: 15 वर्ष पुराने 6 स्कूल वाहनों का पंजीयन निरस्त विशेष रिपोर्ट -एस ए अहमद

औरैया: परिवहन विभाग ने 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छह स्कूल वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एन.सी. शर्मा द्वारा की गई। पहले उन वाहनों का पंजीयन निलंबित किया गया था और वाहन स्वामियों को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पंजीयन निरस्त कर दिया गया।

निरस्त किए गए वाहनों में UP79B6599, UP79B9906, UP79T0230, UP79T0072, UP15BT8944 और UP75H8855 शामिल हैं। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि ये वाहन सड़क पर संचालित पाए गए तो इसके लिए संबंधित विद्यालय प्रबंधन और वाहन स्वामी जिम्मेदार होंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कदम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुराने वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

1
381 views

Comment