logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुतुबपुर में बदहाल तालाब बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, टूटी सीढ़ियां और जर्जर नाले

हमीरपुर (कुरारा): कुरारा विकास खंड के ग्राम कुतुबपुर में करीब 16 वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से कराया गया तालाब अब रखरखाव के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुका है। तालाब की पक्की सीढ़ियां ध्वस्त हो चुकी हैं और पानी पहुंचाने वाला मुख्य नाला भी खराब हालत में है, जिससे ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी बढ़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि टूटी हुई सीढ़ियां किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं क्योंकि बच्चे और मवेशी तालाब के आसपास आते-जाते रहते हैं। मुख्य नाले के क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी और कचरा जमा हो रहा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और मच्छरों के प्रकोप के कारण डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम प्रधान सुरेन्द्र प्रजापति के कार्यकाल में भी तालाब की उपेक्षा पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से तत्काल मरम्मत और सफाई कराने की मांग की है।

14
1056 views

Comment