logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरित धौरहरा की ओर बढ़े कदम, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण

लखीमपुर, खीरी। विकास खंड धौरहरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम एवं बृहद वृक्षारोपण अमृत सरोवर अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत अदलीसपुर में विकास विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम में विधायक विनोद शंकर अवस्थी एवं खंड विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह, एडीओ आईएसबी अनुज अवस्थी सहित विकास विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

63
3401 views

Comment