बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पवन सिंह को BJP ने उम्मीदवार बनाया
बिहार: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। चुनावों के दौरान पवन सिंह को बीजेपी से टिकट मिलने की चर्चाएं चल रही थीं, जिन्हें अब पार्टी ने आधिकारिक रूप से पुष्ट किया है।
पवन सिंह ने पार्टी की ओर से टिकट मिलने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, जिसके लिए वह दिल से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं। यह घोषणा बिहार में आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए बीजेपी की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।