logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आम के पेड़ पर लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी



मुरादाबाद भगतपुर थाना क्षेत्र के पाडली बजे गांव में 25 वर्षीय युवक संजय का शव आम के पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के बाहर अमृत सरोवर के पास शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक संजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। वहीं, परिजनों के मुताबिक करीब 14 दिन पहले उसकी मां का भी निधन हो गया था, जिसके बाद वह काफी परेशान रहता था।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

0
88 views

Comment