logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चांदन: विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित

चांदन, बांका: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चांदन प्रखंड के उत्तरी वारने पंचायत में भावी मुखिया प्रत्याशी शशिकांत सोरेन के नेतृत्व में युवाओं द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में शशिकांत सोरेन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की। युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने का वचन दिया।

0
0 views

Comment