logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*पद्मश्री संत बैजनाथ जी महाराज का हुआ देवलोकगमन, कल होगी समाधि*

*पद्मश्री संत बैजनाथ जी महाराज का हुआ देवलोकगमन, कल होगी समाधि*

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ स्थित श्रद्धानाथ आश्रम के पीठाधीश्वर एवं पद्मश्री संत बैजनाथ महाराज का देवलोकगमन हो गया है. वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे.

संत बैजनाथ महाराज के निधन की खबर से श्रद्धालुओं और अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई. उनके देवलोकगमन को आध्यात्मिक जगत की बड़ी क्षति माना जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, संत बैजनाथ महाराज की समाधि शनिवार को श्रद्धानाथ आश्रम में दी जाएगी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

उल्लेखनीय है कि संत बैजनाथ महाराज को उनके आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानवीय योगदान के लिए वर्ष 2025 में संत बैजनाथ महाराज को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था.

2
98 views

Comment