logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानव कल्याण समिति की वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, समाजसेवियों और शिक्षाविदों का हुआ सम्मान

मानव कल्याण समिति राजस्थान की वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारोह मां भारती विद्या भवन 5 सी 16 महावीर नगर तृतीय में पूर्व महापौर महेश विजय के मुख्य आतिथ्य मे ,संरक्षक जीडी पटेल,संस्था के अध्यक्ष रमेश विजय, कार्यक्रम संयोजक अरुण भार्गव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम नामा, महासचिव यज्ञ दत्त हाडा , कोषाध्यक्ष केशव मित्तल की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ.
सात्विक स्वागत संस्था अध्यक्ष रमेश विजय ने करते हुए सदस्यों का परिचय कराया महासचिव यज्ञ दत्त हाडा ने बताया कि संस्था के उपाध्यक्ष विजय महेश्वरी, विमल चंद जैन, राजेंद्र मित्तल ,डॉक्टर जगदीश शर्मा ,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती गीता दाधीच ने आम सभा में अपने प्रस्ताव रखें।

कार्यक्रम प्रभारी नेमीचंद विजय ने बताया कि संस्था की वार्षिक रिपोर्ट का वाचन अध्यक्ष रमेश विजय मां भारती, आय व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष केशव मित्तल ने प्रस्तुत किया जिसे सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान करी।
कार्यक्रम के संयोजक अरुण भार्गव ने बताया कि आज प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बूंदी डॉक्टर राहुल चंदेल, प्राचार्य आयुर्वेदिक विज्ञान प्राकृतिक चिकित्सालय डॉक्टर नित्यानंद शर्मा एवं अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर आर पी मीना का साफा, शॉल , प्रशस्ति पत्र, नारियल, माला, भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर महेश विजय ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखते हुए मानव कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल जी मित्तल को याद करते हुए समिति को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का आग्रह किया. सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने भी संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जी मित्तल के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय योगदान व जीवन के अंतिम समय में किए गए देहदान को याद किया.

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता निदेशक ओम कोठारी डॉक्टर अमित सिंह राठौड़ ने कहा कि मानव जीवन पांच तत्वों से बना है इनमें भी वायु और जल सबसे महत्वपूर्ण है जिन पर पूरा मानव जीवन केंद्रित है आज यही सबसे ज्यादा प्रदूषित है।

संत गोविंदाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रकृति उसमें भी गौ सेवा प्रथम है इनकी रक्षा के लिए सभी लोग कार्य करें । कार्यक्रम संयोजक अरुण भार्गव ने अतिथियों का एवं सभी सम्माननीय सदस्यों का शाब्दिक अभिनंदन और धन्यवाद दिया, राष्ट्रगान से कार्यक्रम विराम हुआ तत्पश्चात सहभोज हुआ। इस इस अवसर पर समिति के महेश मित्तल, ओम प्रकाश विजय, बृजेशकांत शर्मा, डॉक्टर एल. एन शर्मा , रमाकांत पारीक,प्रभु गोठा निया, कोमल गुप्ता, मोहनलाल साहू, रेखा सोलंकी, गीता दाधीच, अशोक जैन, सुरेश गौतम महेश चतुर्वेदी मीना नाम सुरेश शर्मा आनंद विजय, भंवरलाल नर्सल, उषा राठौर सत्यनारायण परवा, कस्तूरचंद नामा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे

3
593 views

Comment