"विश्वरंग हिन्दी ओलंपियाड 2026: उमरिया से हुआ अंतरराष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ"
विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड 2026 के पोस्टर का विमोचन
उमरिया , 05 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईसेक्ट क्षेत्रीय कार्यालय उमरिया के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एस मरावी जी द्वारा "विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड 2026" के पोस्टर का विमोचन किया गया।
करकमलों द्वारा “विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय
तत्पश्चात उत्कृष्ट विद्यालय उमरिया के प्राचार्य श्री उदयभान सिंह जी के द्वारा भी विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2026” के पोस्टर का विमोचन कराया गया।
उसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय उमरिया में पोस्टर का विमोचन कराया गया। जहाँ पर लगभग 25 छात्र छात्रा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अशोक कुमार बारी एवं श्री अंबिकेश त्रिपाठी जी ने बताया कि विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन 70 से अधिक देशों में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति रुचि, जागरूकता और भाषायी दक्षता का विकास करना है।
उल्लेखनीय है कि विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा एवं साहित्य के ज्ञान को विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा।