logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देहरादून: अवैध खनन पर वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

देहरादून: देहरादून घाटी के ढालीपुर क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैलाश रिवर बेड मैटेरियल फार्म पर छापेमारी की। वन विभाग के एसडीओ श्री राजीव नौटियाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई मशीनें जब्त की गईं, जिससे क्षेत्र के खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

वन विभाग को लंबे समय से नियमों के विरुद्ध खनन गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसडीओ राजीव नौटियाल के निर्देशन में विभागीय टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और खनन में प्रयुक्त मशीनों व उपकरणों की जांच की। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद संबंधित दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई का स्वागत किया है और अवैध खनन से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान पर चिंता जताई है। वन विभाग ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा है कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ वन एवं खनन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

0
12 views

Comment