रेवाड़ी : एसआईआर सर्वे के लिए वोटर फार्म वितरण अभियान शुरू
रेवाड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डी सी अभिषेक मीणा ने एसआईआर सर्वे में सहयोग हेतु सभी नागरिकों और राजनीतिक पार्टियों से सहयोग मांगा है। उन्होंने बताया कि 15 जून से बी एल ओ घर-घर जाकर वोटर फार्म वितरित करेंगे, जिन्हें मतदाताओं को स्वयं भरकर हस्ताक्षर के साथ वापस देना होगा।
अभिषेक मीणा ने बताया कि 14 जून तक बी एल ए और बी एल ओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण तथा फार्म प्रकाशित करने का कार्य पूरा किया जाएगा। 21 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूचकांक प्रकाशित होगा, और 20 अगस्त तक दावे व आपत्तियां जमा कराई जा सकेंगी। 18 सितंबर तक उनका निपटान होगा, तथा 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 1950 भी उपलब्ध कराया गया है।