logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनगंज क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन, नबीपुर गांव में धड़ल्ले से चल रहा खनन

फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने के प्रशासनिक दावों के बावजूद खनन का खेल थमता नजर नहीं आ रहा है। क्षेत्र के नबीपुर मजरे पडरी गांव में बिना अनुमति मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकालकर दूसरे स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार नबीपुर गांव से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टरों के जरिए पडरी गांव ले जाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति के यह कार्य लंबे समय से जारी है, जिससे भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है और कई स्थानों पर खेतों का स्वरूप भी बिगड़ता जा रहा है।
क्षेत्र में चर्चा है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। हालांकि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा आधिकारिक रूप से किसी संरक्षण की पुष्टि नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जगह-जगह मिट्टी खोदे जाने से भूमि बंजर होने का खतरा बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि हुसैनगंज क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे सरकार को राजस्व की हानि भी हो रही है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खनन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति मिट्टी खनन पूरी तरह अवैध है और शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लग पाता है या नहीं।

6
438 views

Comment