logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायपुर में राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन कर्तव्य 2026 का आयोजन

रायपुर: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) के बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (ऑपरेशंस) के तत्वावधान में रायपुर शाखा (सी आई आर सी) एवं सिकासा द्वारा राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन कर्तव्य 2026 का आयोजन 6 एवं 7 जून 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। इस सम्मेलन में देशभर से 1000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंसी विद्यार्थी एस वाय एन सी- स्ट्रेटेजी, यूथ नेटवर्क एंड चेंज थीम पर भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, प्रेरणा, राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता एवं नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करना है।

सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ताओं, प्रेरणादायी व्यक्तित्वों एवं विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम में तकनीकी सत्र, प्रेरणादायी व्याख्यान, पेपर प्रेजेंटेशन, संवादात्मक चर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन सत्र में महामहिम श्री रमेन डेका, राज्यपाल छत्तीसगढ़, श्री तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, तथा श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक रायपुर उत्तर सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। रायपुर शाखा की अध्यक्ष सीए रश्मि वर्मा एवं सिकासा अध्यक्ष सीए संस्कार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

0
77 views

Comment